म्योरपुर विकास खंड की किरबिल ग्राम पंचायत में शनिवार को सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा नधिरा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की जांच की गई। इस दौरान लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सफाईकर्मी व विकास विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे। म्योरपुर की किरबिल ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों को शनिवार को सैनिटाइजेशन किया गया। इसके अलावा गांव को भी सैनिटाइज किया गया।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया और बीमारियों से रोकथाम की बात बताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वह सीधे स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क कर या उन्हें बताकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा नधिरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। इसके अलावा नौ ग्रामीणों का वैक्सीनेशन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्र, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव, लालजी, ग्राम प्रधान पूजा देवी, ग्राम विकास अधिकारी रामनारायण सिंह, लेखपाल अंजनी कुमार, चंद्रशेखर, राजू कुमार, लालबाबू खरवार, बृजेश दुबे, रामस्वरूप, विद्याकांत तिवारी, छोटेलाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।