एनसीएल खडिय़ा के न्यू वर्कशॉप के पास शनिवार दोपहर हाईटेंशन पोल में हाइवा ने टक्कर मार दिया। खंभा टूटने के बाद कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। घटना के वक्त लाइट चार्ज थी। संयोग था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
कोटा स्टेशन से यूपीपीसीएल खडिय़ा बाजार होते हाईटेंशन तार बिछाया है। यह तार वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे से शक्तिनगर के आंबेडकर नगर (एमपी बार्डर) तक गया हैद्ध बताया जा रहा है कि वर्कशॉप के पास स्थित बैरियर से ट्रक व ट्रेलर एनसीएल खदान में कोयला लोड करने जाते है और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ और एक हाइवा खंभे से टकरा गया जिससे पोल टूट गया और सप्लाई बाधित हो गई। सूचना के बाद पहुंचे कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान आंबेडकर नगर, बस स्टैंड, चिल्काटांड बाजार व गांव सहित कई जगह की आपूर्ति प्रभावित हुई।