फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानदेय की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में कार्यरत करीब 52 संविदा सफाई कर्मचारियों को दो माह से मानदेय न मिलने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डीएम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए बकाया मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार दो महीने से मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। होली जैसे प्रमुख पर्व के अवसर पर बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने कहा, घर में अब फूटी कौड़ी भी नहीं बची है, ऐसे में परिवार का भरण-पोषण कैसे करें। उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में शिव कुमारी, रीता, अवधेश, आशा, शिव कुमार, मनीष, ललन, शेषमणि और पंकज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें