फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे को फोन कर संग्रह अमीन ने जहर खाकर दी जान, काम के तनाव का आरोप; दो घंटे तक लड़े माैत से

Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में राजस्व संग्रह अमीन ने जहर खाकर जान दे दी। उसने अपने बेटे को भी फोन किया था। पिता से बातचीत कर बेटे ने उन्हें समझाया लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने जहर खा लिया...। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, यहां उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के दुद्धी तहसील में राजस्व संग्रह अमीन के पद पर तैनात अरुण कनौजिया ने शनिवार को जहर खा लिया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने पिछले दो-तीन से कामकाज को तनाव ग्रस्त होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

महुली गांव निवासी अरुण कन्नौजिया (52) तहसील में संग्रह अमीन थे। उनकी तैनाती बभनी क्षेत्र में थी। शनिवार को सुबह अपने गांव महुली से ही बोतल में पानी लेकर दुद्धी आए। राजकीय पीजी कॉलेज के समीप खाकर गिर गए।
विज्ञापन


अपने बेटे आशीष को फोन कर सूचना दी कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे ले चलो। यह सुनते ही बेटा आशीष परिजनों के साथ पहुंचा और पिता को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बीच रास्ते में चोपन के पास अरुण की सांस थम गई। परिजन चोपन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि घर में किसी भी तरह को कोई मनमुटाव नहीं था।

पिता अक्सर कहते थे कि तहसील कार्य को लेकर तनाव है। उन्होंने विभागीय अफसरों पर परेशान करने की बात कही। दुद्धी एसडीएम निखिल यादव ने सीएचसी चोपन पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया। चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
 
परिजनों का कोई भी आरोप नहीं है। अगर वह कोई लिखित शिकायत करते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अरुण कनौजिया संग्रह अमीन के पद पर थे। उनके स्थान पर मृतक आश्रित कोटे के तहत उनके बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। अन्य सुविधाएं व आर्थिक मदद नियमानुसार मुहैया कराई जाएगी। - निखिल यादव, एसडीएम दुद्धी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें