फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं का सिंडिकेट टोल प्लाजा की फर्जी पर्ची से बालू लदे ट्रकों को पार करा रहा है।

Fri, 03 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खनन माफियाओं का सिंडिकेट टोल प्लाजा की फर्जी पर्ची से बालू लदे ट्रकों को पार करा रहा है। इसका खुलासा खनिज सर्वेयरों  की जांच में सामने आया। इसमें पुलिस की मिलीभगम का मामला भी सामना आ रहा है। टोल प्लाजा कर्मियों की जांच में पता चला है कि दस चक्का ट्रक के लिए जारी की गई पर्ची को माफियाओं ने स्कैन करके ट्रकों को खनिज बैरियर से पास कराया है। अब भेद खुलने के बाद सख्ती बढ़ गई है। खान विभाग ने चोपन थाना क्षेत्र के छह जगहों पर बालू परिवहन के लिए बनाए गए रास्तों को खोदवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक खान विभाग को शिकायत मिली कि कुछ लोग बैरियर पर फर्जी टोल प्लाजा की पर्ची लगाकर वाहनों को पार करा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों ने बैरियर से 26 और 28 फरवरी को जारी हुई आठ टोल पर्ची को जांच के लिए प्लाजा के आफिस भेजा। जांच में पर्ची फर्जी निकली। जांच में माफियाओं के ट्रकों के नंबर भी गलत पाए गए। ट्रक वाराणसी और आजमगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं। खान विभाग के सर्वेयर वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद वह लोग सतर्क हो गए हैं। फिलहाल बालू लदे ट्रकों की बारीकी से जांच की जा रही है। जिन रास्तों से बालू परिवहन होने की शिकायत मिली थी उन्हें कटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, टोल प्लाजा के जनरल मैनेजर राम कुमार कुट्टू ने कहा कि जिन पर्ची को ट्रक चालकों ने स्कैन किया था वह 16 और 17 फरवरी को जारी की गई थी।  उनका कहना है कि पर्ची पर कभी भी उनके  कर्मचारी पेन से नहीं लिखते हैं। जांच के बाद पता चला है कि सीरीज नंबर भी सभी पर एक ही दर्ज हैं। उनके लेन से एक भी ट्रक नहीं गुजरा है। उनके वहां सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। बताते चलें कि  हाईकोर्ट ने जिले में बालू खनन पर रोक लगा रखी है। बालू के लीज धारकों ने भी काम बंद कर दिया है। फिर भी खनन माफिया चोरी छिपे ट्रैक्टर ट्राली और टिपर से बालू का खनन कराते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें