फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों का सिलसिला जारी है। सोमवार को रात से मंगलवार को शाम तक गैर प्रांतों व जनपदों से करीब 410 लोग आए। इनमें से करीब 325 को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच चिकित्सकों की टीमों ने गांवों व ट्रांजिट प्वाइंटों पर पहुंचकर बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच कर 101 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। जबकि 11 लोगों की रिपोर्ट भी आई। सभी निगेटिव पाए गए हैं। शेष 330 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
अब तक जिले में 1421 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1091 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 1082 निगेटिव व नौ पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले सभी नौ लोगों को मिर्जापुर भेजा गया था। इनमें से तीन स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। छह अन्य का मिर्जापुर में ही इलाज चल रहा है। एक जून से सरकार ने लॉकडाउन में छूट प्रदान करते हुए ट्रेन, रोडवेज बसों समेत अन्य सवारी वाहनों के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। हालांकि आटो व बसों में सीटों के हिसाब से सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर सवारी बैठाए जाने की ही अनुमति दी गई है। अभी तक जो लोग बाहर फंसे थे, वे लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। मंगलवार को भी बाहर से आने वालों का क्रम जारी रहा। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम एस. राजलिंगम ने सभी एसडीएम को बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिकों का ट्रांजिट प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें घर भेजवाने का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह कर रहे हैं। सदर एसडीएम यमुना धर चौहान ने बाहर से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें भोजन, राशन किट देकर भेजवाया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, मुंबई, गोवा समेत अन्य राज्यों से आने वालों का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही उनको घर पहुंचवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें