फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसान की समस्याओं को लेकर रविवार को राबर्ट्सगंज हाट शाखा के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान न लिये जाने और क्रय केंद्र पर एक कांटा से क्रय किये जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि हाइब्रिड धान का बीज ब्लाकों पर ऊंचे दाम पर किसानों को दिया और पूंजीपति को लाभ पहुंचाया। जब किसान का धान तैयार हो गया तो हाइब्रिड का धान लेने से मना किया जा रहा है। ऐसे में किसान सस्ते दर पर धान बेचने को विवश हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार की नियत गलत है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। सभी ने क्रय केंद्रों पर किसानों से हाइब्रिड धान खरीद किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सूरज पटेल, विष्णु भारती, मोती कोल, हिफाजत अली, मुन्ना कुशवाहा, दीपक विश्वकर्मा, पिंटू पांडेय, सुरेश अग्रहरि, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें