फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला पर बाइक लादकर महंगाई का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर ठेला पर बाइक लादकर पेट्रोल डीजल के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि का विरोध किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अच्छे दिन का वादा देने वाली भाजपा सरकार वैश्विक महामारी में भी महंगाई बढ़ाकर जनता को परेशान कर रही है। आपदा काल में बेरोजगारी बढ़ी है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बजाय सरकार सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। अति पिछड़े जिले में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर कर दिए गए। सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सिलिंडर के दाम में भी 100 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन में भी सरकार ने जनता को परेशान किया। बाइक चालान के नाम पर और पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। इस मौके पर संदीप कुशवाहा, मंदीप पटेल, शिवमंदिर यादव, श्याम सुंदर, सतीश करवाल, अभिषेक यादव, संतोष यादव, हरीओम, गोविंद यादव, हीरा सोनकर, हिफाजत, गोपाल गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें