फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: सांसद लापता के पोस्टर के साथ सपाइयों का प्रदर्शन, कहा- कोरोना काल में बंद हुई हमारी ट्रेनें लौटाएं

Sun, 04 Jun 2023 05:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। सांसद पकौड़ी लाल कोल के लापता होने का पोस्टर लगाकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल से बंद हुई ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। सांसद पकौड़ी लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। सांसद पकौड़ी लाल कोल के लापता होने का पोस्टर लगाकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल से बंद हुई ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू न होने के लिए सांसद की उदासीनता को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सोनभद्र स्टेशन से पहले गोमो पैसेंजर, चोपन-बरवाडीह पैसेंजर और वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन होता था। करीब तीन वर्ष पूर्व कोविड काल में इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद से यह ट्रेनें शुरू नहीं की जा सकी हैं।

जब सांसद के समक्ष इन समस्याओं को रखा जाता है तो वह उदासीन बने रहते हैं। सपा के पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने इन बंद ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की। अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता तो पार्टी कार्यकर्ता जिले में बड़ा आंदोलन करेंगे। कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धि गिनाते फिर रहे हैं, लेकिन जनता की समस्याओं पर गायब हो जाते हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी दोषी या निर्दोष; 32 साल पहले दिनदहाड़े छलनी कर दिए गए थे कांग्रेस नेता अवधेश राय, फैसला कल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें