फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: शादी में मिली बाइक लेकर घूमने निकला युवक, हादसे में टूटा पैर, दो दिन पहले दुल्हन को लाया था घर

Fri, 02 Jun 2023 04:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में घायलों का उपचार हुआ। पहली घटना में घायल संजय (25) निवासी सिरसाई को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में घायलों का उपचार हुआ। पहली घटना में घायल संजय (25) निवासी सिरसाई को गुरुवार रात एंबुलेंस से सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को संजय की शादी हुई है। शादी में उसे नई बाइक मिली है।

विज्ञापन


गुरुवार रात मोहल्ले के बच्चों के साथ घूमने निकला था। फुलवारी गांव में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इस घटना में बच्चों को चोट नहीं लगी। बाइक चला रहे संजय को गंभीर रूप से चोट लग गई। उसके सिर में चोटें आईं हैं और उसका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। सीएचसी में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरी घटना गुरुवार देर शाम घोरावल से सटे यूपी एमपी की सीमा के पास झरकटा घाटी मार्ग पर हुई। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के तमई गांव निवासी निहोर (62) को तेज गति बाइक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे घायलवस्था में घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  24 घंटे में एक और बड़ा हादसा, पुलिया से नीचे गिरी बाइक, किशोर समेत तीन की मौत

उधर, विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोरुखाड़ ग्राम पंचायत में रोड से सटे इमली के पेड़ से टकराकर कोलिनडूबा गांव निवासी बाइक सवार पवन कुमार (15) घायल हो गया। वह अपने दादा राम लगन के साथ घर से दुद्धी की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

जोरुखाड़ के पास साइकिल सवार लवलेश कुमार को टक्कर मारते हुए बाइक सड़क किनारे इमली के पेड़ में टकरा गई। हादसे में दादा-पोता व साइकिल सवार को चोट आई। उन्हें दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें