फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर का दाम बढ़ने के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में राबर्ट्सगंज में पन्नूगंज मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सभा में जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव के पूर्व जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार देश व प्रदेश में बनने पर महंगाई कम किया जाएगा। पेट्रोल, डीजल के साथ गैस सिलिंडर का दाम कम किया जाएगा लेकिन देश प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो महंगाई चार गुना बढ़ा दिया और जनता को छलने का काम किया।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार जनता पर महंगाई लादने का काम कर रही है। प्रभावती केसरी ने कहा की भाजपा ने सरकार बनने पर खाद्य पदार्थों के साथ गैस सिलिंडर के दाम कम करने का वादा किया था लेकिन गैस सिलिंडर का दाम घटाने के बजाय बढ़ाया जा रहा है। इससे आम जनता बेहाल हो गई है। सरकार को महंगाई कम करने के अपने वायदों को पूरा करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कल्याणी, भारती, शकीला, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर, मोती कोल, राजू सोनी, दीपक विश्वकर्मा, मंदीप पटेल, विष्णु भारती, जुनैद अंसारी, अनिल गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें