फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 52 बंडल सरिया किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/सागोबांध। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम बभनी पुलिस के सहयोग से पोखरा गांव के मधुघुटरा से 53 बंडल व करीब 20 क्विंटल सरिया बरामद किया। एक व्यक्ति को उठाने के बाद पूछताछ करके उसे छोड़ दिया गया। हालांकि लापता खलासी और ट्रक चालक के हत्यारों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन

धरमजयगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर जेम्स कुजूर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अंजनी प्लांट लिमिटेड कंपनी रायगढ़ से 19 जनवरी को सरिया लोड कर ट्रक निकला था। प्लांट से बाहर निकलते ही लुटेरों ने ट्रक चालक की हत्या कर दी। वहीं खलासी आज तक लापता है। छत्तीसगढ़ पुलिस यूपी सहित झारखंड के कुछ जगहों पर लगातार छापे की कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले म्योरपुर और आसनडीह से कुछ सरिया बरामद की गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को बभनी के पोखरा गांव के मधुघुटरा से लगभग 52 बंडल सरिया बभनी पुलिस के सहयोग से बरामद हुआ। बभनी प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने कहा कि पोखरा गांव से सरिया बरामद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मृतक चालक के परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने और लापता खलासी को ढूंढने की मांग की है। यदि हत्यारे नहीं पकड़े जाते हैं तो आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें