फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महंगाई के विरोध में नगर स्थित कचहरी तिराहा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता हाथ में झुनझुना लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के बजट को जनविरोधी बताया। कहा कि इस बजट से प्रदेश की जनता और बेरोजगारों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ा रही है। इस बजट से लोगों को निराशा हाथ लगी है। बजट में न तो नौजवानों को नौकरी देने की बात हुई, न शिक्षा की। जनता महंगाई से परेशान है। दवा महंगी, कापी-किताब महंगी। खाद्य पदार्थ भी महंगा है। यह बजट बंटवारे वाला बजट है। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। महंगाई बढ़ाकर केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ा रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता जसवंत चौधरी, आरएस श्रीवास्तव, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, हिफाजत, विजय केसरी, मुन्ना कुशवाहा, रवींद्र पटेल, मुन्ना सिंह, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें