समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाजवादी बुलेटिन का वार्षिक एवं आजीवन सदस्य बनें।
बैठक में जोन और सेक्टर वार बूथों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि सभी कार्यकर्ता सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव जाकर जनता को पहुंचाने का काम करें। जन चौपाल के जरिए भी आमजन को हर हाल में योजनाओं को लाभ दिलाएं।
विधायक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जोन और सेक्टर की बैठक की तैयारी करके सूची जिला पार्टी कार्यालय पर पहुंचा दें ताकि बैठक की तिथि तय कर सेक्टरवार अगली बैठक की रूपरेखा तैयार की जा सके।
घोरावल विधायक रमेशचंद्र दूबे, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने भी कार्यक्रम में सपा की नीतियों की बखान की। इसकी अध्यक्षता विधायक एवं जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा जबकि संचालन जिला महासचिव विजय कुमार यादव ने की। इस दौरान रामनिहोर यादव, राजिक अली, लवकुश प्रजापति, गया यादव, गोपीनाथ गिरी, रविंद्र बहादुर, हिदायतउल्लाह खां, शिवपूजन यादव आदि मौजूद रहे।