फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान का सेल्समैन ने रची थी लूट की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क के कोल्हुआ में रविवार को सिटी क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने देशी शराब की दुकान के सेेल्समैन से पूछताछ की तो लूट की घटना झूठी निकली। जांच में पता चला है कि सेल्समैन ने लूट की झूठी कहानी रची थी। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह चुर्क में स्थित एक शराब की दुकान के सेल्समैन ने खुद के साथ लूटपाट होने की सूचना देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सिटी सीओ, सदर कोतवाल, एसओजी और स्वाट टीम को सच्चाई का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस की टीमें अलग-अलग जांच की तो लूट की घटना झूठी निकली। रविवार को सीओ ने सेल्समैन से पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल दी। सीओ राजकुुमार त्रिपाठी ने बताया कि राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी निवासी श्यामसुंदर की देशी शराब की दुकान कोल्हुआ में है। ठेकेदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादी का कहना है कि 18 सितंबर की रात सेल्समैन ओमकार समेत दो लोग दुकान के अंदर सो रहे थे। अर्धरात्रि के बाद दो चोर किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और एक पेटी शराब, 1500 रुपये लेकर भागने लगे। इसकी सूचना होने पर सेल्समैन शोर मचाने लगा तो शराब की पेटी फेंक कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि कोतवाल और चुर्क चौकी इंचार्ज को चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। कहा कि सेल्समैन ने लूट की झूठी सूचना क्यों दी थी इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें