जिले में मंगलवार को तीनों तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
इसमें
कुल 202 शिकायती पत्र आए, जिसमें से 29 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर
दिया गया।
दुद्धी में एसपी शिवशंकर यादव और एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह यादव
ने जनता की समस्याएं सुनीं।
एसडीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित सहायक
अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता कनहर सिंचाई परियोजना व जिला पंचायत राज
अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
यहां 82 शिकायतें
सुनी गई और मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के आयोजन के बाद
विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद और एसडीएम ने दैवीय आपदा राहत कोष से दो पात्रों
में आठ लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
राबर्ट्सगंज में एसडीएम हर्षदेव
पांडेय ने जनता की समस्या सुनी। यहां 59 शिकायती पत्र पड़े जिसमें से पांच
मामले ही निस्तारित हो सके। घोरावल में एसडीएम कैलाश सिंह और एएसपी शंभूशरण
यादव ने लोगों की समस्या सुनी।
यहां 61 शिकायतों में से 15 मामलों का मौके
पर निस्तारण किया गया।