संस्कृत भारतीयता की मूल है
एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में
स्थित संत जोसेफ स्कूल में मंगलवार संस्कृत सप्ताह के समापन किया गया।
प्रधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति की मूल
है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर 27 अगस्त से आयोजित
सप्ताह के समापन से पूर्व स्कूल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मंगलवार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा के
साथ वरिष्ठ शिक्षक आरएस सिंह व एस. विल्सन मौजूद रहे।आठवीं की छात्रा
क्रिस्टी थॉमस व वर्षा पाल ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया
संस्कृत महत्वम् पर नाटक भी प्रस्तुत हुआ। छात्रा जेसिका मंडल ने श्लोक पाठ
के जरिए सभी का मन मोह लिया।
छात्र कप्तान अभिषेक सिंह एंव छात्रा कप्तान
काव्या भट्ट सहित तमाम लोग उपस्थित थे।