राबर्ट्सगंज में कचहरी तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। जिला अस्पताल में बनकर तैयार ट्रामा सेंटर समेत अन्य अस्पतालों को शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अस्पतालों में मरीजों को संपूर्ण दवाएं न मिलने का आरोप लगाया। रोक के बावजूद जो डॉक्टर बाहर से दवा लिख रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सपा सरकार में जिले में अल्ट्रासाउंड ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट, सौ बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल का भवन बनकर तैयार है। लेकिन भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण अभी तक अस्पताल शुरू नहीं हो सकें। मरीजों केे बेहतर उपचार करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बनकर तैयार अस्पतालों को चालू करने के लिए कई बार जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को पत्रक भेजा चुका है, लेकिन अभी तक चालू नहीं किया गया। प्रदर्शन के मौके पर सपा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार की 108 एंबुलेंस मरीजों को लाने का काम कर रहे है।
जरूरत के अनुसार मरीजों को अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन, दवाएं नहीं मिल रही है। सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, मंदिर पटेल, शकील अहमद अली, सतीश विश्वकर्मा, पंकज सोनी, राजेश, जुनेद अंसारी, विष्णु सोनी, राज सोनकर, मोती आदि लोग मौजूद रहे।