फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने निकाली 50 किमी लंबी धन्यवाद यात्रा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में झंडी दिखवा कर वाहनों को रवाना कराते विधायक भूपेश चौबे। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के एलान से पहले सदर विधायक ने शुक्रवार को विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने धन्यवाद यात्रा भी निकाली। वाहनों के लंबे काफिले के साथ विधायक ने करीब 50 किमी तक भ्रमण किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से शुरू हुई धन्यवाद यात्रा में विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि जब से देश में कोरोना की शुरुआत हुई है, गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव और दुर्भावना के देश में लाखों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है। धन्यवाद यात्रा के दौरान विधायक ने बिरधी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित विवाह मंडप भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सियाराम पटेल, चतरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। रामगढ़ व तियरा गांव के शहीद स्थल पर शहीदों का माल्यार्पण किया गया। नगवां ब्लाक सभागार में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्मित परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नगवां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, राजबहादुर सिंह, महेंद्र पांडेय, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, गीता देवी, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें