फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने सघन टीबी रोगी खोज अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगी खोज, आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण और टीकाकरण अभिया की शुरुआत सोमवार को जिला क्षय रोग कार्यालय सभागार में की गई। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाएगी और टीबी रोगी को चिह्नित करेगी।
विज्ञापन

अभियान का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम कुंवर ने संयुक्त रूप से किया। सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने बताया कि जिले में टीबी रोगी खोज अभियान 11 नवंबर तक चलेगा। इसमें 85 टीमें और 17 सुपरवाइजर लगाए गए हैं जो घर घर भ्रमण कर टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे और बलगम का सैंपल भी लेंगे। इलाज से टीबी पूरी तरह से ठीक हो सकता है। बताया कि वर्ष 2019 में जिले में कुल 3174 मरीज और 2020 में 2012 चिह्नित किए गए थे। जिले में 26 स्थानों पर बलगम जांच केंद्र संचालित है। टीबी मरीज को पौष्टिक आहार हेतु इलाज के दौरान 500 रुपये प्रतिमाह सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। जिले में स्नेहदान कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के 39 बच्चों को विभिन्न व्यक्तियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया है। जिससे इन बच्चों को प्रत्येक माह पौष्टिक आहार का पैकेट प्रदान करने के साथ ही उन्हें संपूर्ण इलाज के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यहां आयुष्मान योजना के पांच लाभार्थियों को सदर विधायक भूपेश चौबे ने गोल्डन कार्ड बांटा। गर्भवती महिलाओं तथा एक वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण हुआ। सदर विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। यहां डॉ. प्रेमनाथ, डॉ स्नेहा मंजुल, रजत मिश्रा, जितेंद्र, संजय, विमल, अखिल मल्होत्रा, आशा, एएनएम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें