सदर विधानसभा क्षेत्र के करारी गांव के पास स्थित बेलन नदी पर बहुप्रतीक्षित सेतु निर्माण के लिए शुक्रवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल के बनने से चंदौली समेत जिले के 50 से अधिक गांव सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे।
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों के चलते विपक्ष परेशान व हताश है। करारी गांव के पास बेलन नदी पर पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस पुल के बनने से चंदौली जनपद के चकिया विधानसभा के कई गांव, सोनभद्र के घोरावल व सदर विधानसभा क्षेत्र के 50 से अधिक गांव का आवागमन सुचारू रूप से होगा। पुल के बनने से राबर्ट्सगंज से नौगढ़ की दूरी 13 किलोमीटर कम हो जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेद मणि तिवारी, प्रदुमन त्रिपाठी, महेंद्र पांडेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, नीतीश चतुर्वेदी, दयाशंकर पांडेय, अनूप तिवारी, सीताराम कुशवाहा, अमित विश्वकर्मा, राजू मिश्रा, दरोगा तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी, उदय पांडेय आदि मौजूद रहे।