फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक, अंधेरे में कुएं में गिरने से हुई मौत; सुबह राहगीरों ने देखा शव

Tue, 17 Nov 2026 12:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में जुआ खेलने के दौरान पुलिस के आने की अफवाह पर भगदड़ मच गई। इस दौरान एक शख्स कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने सुबह कुएं में शव देखा तो जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
प्रदीप कन्नौजिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरिया खाड़ी टोले में कुएं में गिरने से प्रदीप कन्नौजिया (35) की मौत हो गई। आशंका है कि रविवार की रात पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सोमवार की सुबह कुएं में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रामगढ़ निवासी जोखन कन्नौजिया का पुत्र प्रदीप रविवार की रात सरिया खाड़ी टोले की ओर गया था। बताया जाता है कि वहां खेत के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। प्रदीप भी उनके साथ मौजूद था। इसी दौरान किसी ने पुलिस के आने की अफवाह फैला दी। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। 

प्रदीप भी जंगल की ओर भागा लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीण उस ओर गए तो रास्ते में स्थित कुएं में प्रदीप का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची कोन थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बदमाश बेखौफ: एसीपी ऑफिस के बाहर महिला की चेन लूटी, काशी दर्शन करने गुजरात से आई थी
विज्ञापन


कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदीप की मौत कुएं में गिरने से हुई है। आशंका है कि भागते समय वह कुएं में गिर गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें