फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर फैलाए अफवाह तो जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना की वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मातहतों को सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखते हुए कोरोना टीका को लेकर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है। इसके लिए पुलिस की 42 टीमें वैक्सीन को लेकर गलत टिप्पणी या बयानबाजी करने वालों को दबोचने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से जिले में कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। शनिवार से जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, म्योरपुर और एनटीपीसी हास्पिटल शक्तिनगर में टीककारण भी शुरू हो जाएगा। इसे लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और चौकी इंचार्जों को निर्देशित किया है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाता है तो उसे गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। जिले के 22 थाना क्षेत्रों में पुलिस की दो-दो टीमें गोपनीय ढंग से सोशल मीडिया पर नजर रखते हुए अफवाह फैलाने वालों को दबोचने के लिए लगाई गई है। शुक्रवार से ही पुलिस कोरोना टीकाकरण को लेकर मुस्तैद हो गई। जिन केंद्रों पर वैक्सीन रखी गई है वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। टीकाकरण के दौरान भी अगर कोई व्यक्ति अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कोरोना की वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मातहतों को निर्देशित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जिन जगहों पर टीकाकरण का कार्य होगा वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें