फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीसों घंटे मिलेगा रेल टिकट

Mon, 12 Oct 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के रेलवे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीके त्रिपाठी ने सोमवार को राबर्ट्सगंज  रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक शमसुद्दीन से ट्रेनों के संचालन के बारे में पूछताछ की।


 इस दौरान डीआरएम ने अधीक्षक को 24 घंटे यात्रियों को टिकट वितरण करने और ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरतने का निर्देश दिया।


 इसके बाद यहां से डीआरएम अगोरी और चोपन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।
मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद दोपहर दो बजे स्पेशल ट्रेन से रेलवे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीके त्रिपाठी राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम ने स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के संचालन के बारे में स्टेशन अधीक्षक से पूछताछ की। डीआरएम ने कहा कि ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन



नियमानुसार ट्रेनों को स्टेशन से रवाना किया जाए। ड्यृटी के दौरान असावधानी बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान टिकट खिड़की पर ट्रेनों के आगमन के एक घंटे पूर्व टिकट मिलेगा लिखा देख डीआरएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए मातहतों को 24 घंटे टिकट की बुकिंग करने का निर्देश दिया। ।
विज्ञापन




 17 मिनट निरीक्षण करने के बाद डीआरएम स्पेशल ट्रेन से अगोरी और चोपन के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल दूर संचार संकेत अभियंता इलाहाबाद संजीव दीक्षित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक इलाहाबाद अंशू पांडेय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी शैलेश कौशल, राबट्र्सगंज उप स्टेशन अधीक्षक राजमनी शास्वत, संगीता शुक्ला, माऊफ अहमद, राजेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें