त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी शिवशंकर
यादव के निर्देश पर सोमवार को पुलिस, प्रशासन और आबकारी टीम नें छत्तीसगढ़
सीमा पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से आ
रहे वाहनों की सघन तलाशी ली गई।
दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह और
दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस-प्रशासन और आबकारी
विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान
छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित आसनडीह और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की
चेकिंग की गई। बभनी एसओ अशोक यादव और आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार
उपाध्याय पुलिस बल के साथ चेकिंग करते रहे, लेकिन कोई भी अवैध सामग्री
नहीं बरामद हुई।
बभनी एसओ अशोक सिंह यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत
चुनाव के मद्देनजर आशंका जताई जा रही है कि शायद छत्तीसगढ़, उड़ीसा के
रास्ते अवैध गांजा, शराब, भांग को लेकर तस्कर निकलने का प्रयास कर रहे हों।
इसी के चलते अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।