फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विजयगढ़ दुर्ग पर रोपवे और धंधरौल बांध में वाटर स्पोर्ट्स का बनेगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रामगढ़/सलखन। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मंत्री दल ने शनिवार को जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। सलखन के फासिल्स पार्क, मऊ कलां, धंधरौल बांध, अबाड़ी और हाथीनाला के बायो डायवर्सिटी पार्क के निरीक्षण के साथ वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रेषित करने के लिए अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड सबसे पहले राबर्ट्सगंज के मऊकला ग्राम पहुंचे। मऊकला में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने, वेलनेस रिसॉर्ट, आयुष वन की स्थापना करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। पर्यटक अधिक संख्या में यहां पहुंचें।
उन्होंने कहा कि इसके लिए आयुष विभाग, वन विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करें। इस दौरान उन्होंने कहा विजयगढ़ किला तक रोपवे बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके बाद मंत्री ने धंधरौल बांध का निरीक्षण किया। यहां वाटर स्पोर्टस की बड़ी परियोजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करने को कहा। इसमें रेस्क्यू बोट, वाटर बोट, सीढ़ी निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी। यह प्रस्ताव योग्य तकनीकी विशेषज्ञ के माध्यम से तैयार कराने को कहा। ईको प्वाइंट पर निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्रविजय सिंह ने वहां चल रहे कार्यों के बारे में बताया। सलखन फासिल्स पार्क के निरीक्षण के दौरान पार्क तक आने वाले मार्ग पर नक्काशीदार गेट का निर्माण कराने को कहा, जिस पर फासिल्स के इतिहास की जानकारी हो। इस मौके पर निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा, विधायक भूपेश चौबे, एमएलसी विनीत सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, डीएफओ कैमूर अरविंद कुमार, पर्यटन अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत
चोपन। सलखन फॉसिल्स पार्क पहुंचे पर्यटन और आयुष मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिह्न व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौक पर भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राजेश अग्रहरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, संजीव आदि मौजूद रहे।
हाथीनाला पार्क का पर्यटन मंत्री ने किया निरीक्षण
ओबरा। हाथीनाला क्षेत्र स्थित बायो डाइवर्सिटी पार्क पर चल रहे कार्य का प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार की शाम को स्थलीय निरीक्षण किया। पार्क के विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से एक करोड़ आवंटित किया गया है। इसके प्रथम चरण में मेन गेट, कैंटिन, वाच टावर, रिटर्निंग वॉल, चिल्ड्रेन पार्क, स्टोन बेंच, आरओ आदि कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि कार्यों में पूर्णतः मानकों के अनुसार गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाय। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र अग्रहरि, चांद प्रकाश जैन, संजीव त्रिपाठी आदि ने पर्यटकों के लिए रात्रि विश्राम गृह निर्माण, नेटवर्क समस्या के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें