फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से दो लोगों के घर की छत उड़ी

Thu, 26 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
आंधी
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के झारो खुर्द गांव में बुधवार की शाम आंधी आने से दो कच्चे घरों की छत उड़ गई। गनीमत रही कि घर में सो रहे परिवार के लोगों को चोट नहीं आई। सूचना पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पाल मौके पर पहुंचे व वस्तु स्थिति का जायजा लिया। गृहस्वामी धर्मजीत कुशवाहा व लखन पाल से पूछताछ कर हकीकत जानी। बुधवार को मौसम अचानक खराब हो गया और शाम को तेज आंधी और पानी आ गया। इस दौरान घर का शेड, कंडी, बल्ली आदि उड़ गया। उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे।
विज्ञापन



हवा इतनी तेज थी कि पूरा छत कुछ दूरी पर जा गिरा और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गृह स्वामियों ने कहा कि अब उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें