फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेवी वसूलने के लिए नक्सली हुए सक्रिय

Thu, 26 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तेंदू पत्ते की तुड़ान को लेकर बिहार के नक्सली लेवी वसूलने के लिए सक्रिय हो गए हैं। बिहार के बंडा जंगल में मंगलवार की रात झारखंड के नक्सली आनंद और अजय सिंह की अगुवाई में 30 से 35 हथियारबंद नक्सलियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी पुलिस की नींद उड़ गई है। नक्सलियों को दबोचने के लिए सीमा पर फोर्स अलर्ट हो गई है।रेणुकूट और ओबरा वन प्रभाग क्षेत्र में 14 मई से 465 फड़ों पर तेंदू पत्तों की तोड़ाई शुरू है।
विज्ञापन


सभी फड़ों पर तीन जून 2016 तक तोड़ाई होगी। सूत्रों की मानें तो तेंदू पत्ते की तोड़ाई को लेकर पड़ोसी झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के नक्सली लेवी वसूलने के लिए सक्रिय हो गए हैं। पूर्व में भी नक्सली ऐसा कर चुके हैं।बुधवार की देर रात बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बंडा जंगल में झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थानाक्षेत्र का नक्सली आनंद शाह और नगर ऊटारी थानाक्षेत्र के नक्सली अजय सिंह ने साथियों के साथ बैठक कर लेवी वसूलने के संबंध में रणनीति बनाई।

इसमें 30 से 35 हथियार बंद नक्सली शामिल थे। इनमें 12 महिलाएं भी थीं। बंडा जंगल में नक्सलियों की बैठक की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। नक्सल इलाकों के सभी थाने और पुलिस चौकियों की फोर्स अलर्ट हो गई और सघन कांबिंग शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह का कहना है कि बंडा के जंगल में नक्सलियों के बैठक की जानकारी का सत्यापन कराया जा रहा है। पूर्व में जिले में एक-दो बार नक्सली तेंदू पत्ते की तुड़ाई कराने वालों से लेवी वसूल चुके है, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर तैनात फोर्स को तत्काल संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें