राबर्ट्सगंज कोतवाली में चोरी की घटना का खुलासा करते एएसपी विनोद कुमार।
- फोटो : SONBHADRA
सदर कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव के समीप चुर्क तिराहे पर शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। लुटेरों के पास से लूट की एक बाइक और घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद हुई है। सदर कोतवाली मेें आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी विनोद कुुुमार ने यह जानकारी दी।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को चार बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने बादल सिंह समेत पांच बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ राजकुमार तिवारी की अगुवाई में चार टीमें लगाईं। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चुर्क तिराहे के पास फोर्स के साथ घेराबंदी कर सदर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दीकी, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह ने बाइक सवार संदिग्ध दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने लूट की बाइक और अवैध असलहा, कारतूस होने की बात स्वीकार की। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह और बनौरा गांव निवासी बादल उर्फ शिवा सिंह के कब्जे से लूट की एक बाइक, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक देसी तमंचा, एक कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। कहा कि आरोपियों का चालान करते हुए बाइक सीज कर दी गई। लुटेरों को पकड़ने ने ें नई बाजार चौकी प्रभारी प्रेमशंकर मिश्रा, पुलिस चौकी कांशीराम प्रभारी जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, अरविंद सिंह, अमर सिंह, हरिकेश यादव, रितेश पटेल, सौरभ राय, अमित सिंह, प्रकाश सिंह, महताब अहमद, समेश यादव, नवीन चौरसिया का अहम योगदान रहा। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।