राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैंड में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
- फोटो : SONBHADRA
क्षेत्रीय चेकिंग दल वाराणसी पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। डिपो परिसर में नारेबाजी कर दल में शामिल अधिकारियों पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि इस पर अंकुश नहीं लगता है तो वह आंदोलन को उग्र रूप देंगे।
प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्रीय चेकिंग दल के सदस्यों ने 19 जुलाई को हिंदुआरी के पास एक रोडवेज बस को रोककर चेकिंग की। बस में तैनात संविदा परिचालक भूपेंद्र यादव का गलत तरीके से डब्ल्यूडीटी लिख दिया। चेकिंग के दौरान परिचालकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस तरह का मामला पूर्व में भी कई बार सामने आ चुका है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मामले की जांच कराकर चेकिंग के नाम पर मनमानी कार्रवाई एवं परिचालकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वह डिपो का चक्काजाम करते हुए आंदोलन उग्र करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, शाखा मंत्री प्रियंकर मिश्र, समर बहादुर यादव, अवधेश सिंह, सुनील दीक्षित, दिनेश पाल, अरमेंद्र सिंह, रामकृपाल त्रिपाठी, चंदन प्रसाद, संजय कुमार, छविंद्र राम त्रिपाठी, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।