फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः मारपीट में घायल युवक की मौत, मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र के खजुरा (गुलालडीह) गांव में शुक्रवार को हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा गांव के गुलालडीह टोले में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष से तीर धनुष से प्रहार किया गया था। विवाद में एक पक्ष के राजकुमार कनौजिया (28) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। अनपरा पुलिस ने सूचना पर गांव पहुंचकर आरोपी जवाहर लाल, गोकुल बसंत को गिरफ्तार कर थाने ले आई। हत्या में शामिल दो अन्य की तलाश की जा रही है। अनपरा इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट का एनसीआर एक पक्ष की तरफ से पहले ही लिखा गया था। सोमवार को मृतक के चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें