फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रक्षाबंधन पर 13 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रक्षाबंधन में बहनाें को भाई के घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम 13 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस बार 66 घंटे मुफ्त सफर की सुविधा सुविधा जाएगी।
विज्ञापन

महिलाएं आठ अगस्त को सुबह से 10 जुलाई की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। पिछले साल उन्हें 48 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। परिवहन निगम अतिरिक्त बसें भी चलाएगा।
जिले में बसें ही आवागमन का मुख्य साधन हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर बसों में भीड़ बढ़ जाती हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्र की महिलाएं महंगा किराया के चलते कई बार दूर स्थित अपने भाई के घर नहीं पहुंच पातीं।
विज्ञापन

बहनों के रक्षाबंधन को यादगार बनाते हुए उन्हें भाई के घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए योगी सरकार पिछले कई वर्षों से मुफ्त सफर का तोहफा दे रही है। पहले सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही मुफ्त यात्रा की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर बाद में 36 और पिछले वर्ष 48 घंटे का कर दिया गया था।
अब इस वर्ष सरकार ने महिलाओं को 66 घंटे तक बिना किराया दिए बसों में सफर करने की सौगात दी है। यह व्यवस्था आठ अगस्त की सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टी रद कर दी गई है।
सोनभद्र डिपो से चलती हैं 72 बसें : जिले में रोडवेज के दो डिपो हैं। इसमें सोनभद्र डिपो में 72 बसों का बेड़ा है। इसमें ज्यादातर बसें वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ही संचालित हैं। इसके अलावा विंध्यनगर डिपो से भी अधिकांश बस इसी रूट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें