फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, 11 को निकलेगी बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल और जनसहभागिता से पूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेषकर स्कूली बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान जागृत करना है। आठ अगस्त तक चलने वाले प्रथम चरण में स्कूलों में वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
डीआईओएस और बीएसए को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें तिरंगा पैदल रैली, बाइक रैली, जनभागीदारी, सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों को आभार पत्र, राखी भेजना जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही स्वामी विवेकानंद प्रेक्षा गृह में तिरंगा महोत्सव मेला भी आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लाइट से सजावट की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि लोग तिरंगा फहराने के बाद सेल्फी या फोटोग्राफ लेकर पोर्टल पर अपलोड करें। इसके लिए प्रमुख चौराहों और पार्कों को सजाकर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। उन्होंने व्यापार मंडल, स्वयं सहायता समूहों और समाजसेवियों से भी अपील की कि वे अपने स्तर से जनजागरूकता फैलाएं और सभी को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें