फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया और सभा की। इसमें न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ता समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि मांगें पूर्ण न होने पर नौ अगस्त से धरना-प्रदर्शन कर  रैली निकाली जाएगी।परिवहन निगम के सोनभद्र डिपो की प्राथमिक शाखा के कर्मचारियों की सभा समर बहादुर यादव के सभापतित्व में हुई।
विज्ञापन


इसमें वेतन विसंगतियों का निवारण न करने, संविदा चालकों-परिचालकों को नियमित पद का न्यूनतम वेतन व महंगाई भत्ता भुगतान न करने, 910 परिचालक के नियमित पदों पर प्रशिक्षु, संविदा परिचालकों की नियुक्ति से न भरने, मृतक आश्रितों की नियमित नियुक्ति न करने समेत 15 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। समर बहादुर ने कहा कि कर्मचारियों का लंबित देयों का भुगतान लंबे समय से रुका हुआ है।

इसको लेकर कई बार मांग उठ चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  उन्होने उत्तर प्रदेश शासन तथा निगम प्रबंधन से मांग किया कि सातवें वेतन आयोग द्वारा संस्तुत वेतन भत्ते व अन्य सुविधाएं राज्य कर्मचारियों के साथ ही परिवहन निगम के कर्मचारियों पर भी लागू किया जाए। चेताया कि यदि 15 सूत्री मांग आठ अगस्त तक पूर्ण नहीं हुई तो नौ अगस्त से कर्मचारी प्रस्तावित क्षेत्र स्तरीय धरना-प्रदर्शन, रैली व आम जन सभा कार्यक्रम संचालित करेंगे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे के सांकेतिक प्रदर्शन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। इस दौरान राजमनी पाल, शिवबदन कुशवाहा, राजकुमार सिंह, केदार सिंह, सुनील दीक्षित, शंभूनाथ, दया पाल, अमर बहादुर पाल, उपेंद्र , देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें