फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विंध्याचल धाम के लिए हर 20 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र मेला में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने का मन बना रहे हैं तो सफर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। पूरे नवरात्र में मिर्जापुर-विंध्याचल रूट पर अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए हर 20 से 25 मिनट के अंतराल पर सोनभद्र से रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

सोनभद्र से मिर्जापुर होते हुए विंध्याचल मार्ग पर सोनभद्र डिपो की आठ बसों का संचालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मिर्जापुर मार्ग पर नवरात्र मेला के दौरान परिवहन निगम की तरफ से 12 अतिरिक्त बसों का संचालन किए जाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इस समय सोनभद्र से मिर्जापुर होते हुए विंध्याचल, प्रयागराज मार्ग पर करीब 25 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सोनभद्र डिपो के साथ ही जीरो रोड, चारबाग डिपो, मिर्जापुर डिपो समेत कई डिपो की रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। नवरात्र मेला के दौरान 12 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
शारदीय नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार हर 20 से 25 मिनट पर रोडवेज बसें मिलेंगी। रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज के इंचार्ज विवेकानंद सिन्हा के मुताबिक नवरात्र में श्रद्धालुओं को विंध्याचल धाम जाने-आने में असुविधा न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। 12 रोडवेज बसें विंध्याचल के लिए चलाने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें