अनपरा नगर के सभी वार्डों का कायाकल्प करने के लिए नगर पंचायत 20.84 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस धनराशि नगर के सभी 21 वार्डों की जर्जर सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इससे आने वाले बरसात में लोगों को काफी सहूलियत होगी।
नगर के विकास को धार देने के लिए नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में नगर की जर्जर सड़क और नालियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हुए। सभी को शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था, जिसमें 15वें राज्य वित्त आयोग से 18.5 करोड़ और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 2.34 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है।
कई नालियों में ढक्कन ही नहीं लगे थे। इस कारण दुर्घटनाओं की भी आशंका रहती थी। नगरवासी लगातार जजर्र सड़क व नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले महीने ही सभी प्रस्ताव पास हुए हैं। ढक्कनयुक्त नालियों के निर्माण से ओवरफ्लो की समस्या समाप्त हो जाएगी।