ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवाया।
कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि चालक समेत ट्रेलर को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।