म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास खैराही गांव में सड़क पार करते समय बृहस्पतिवार की शाम एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य भेजा गया।
म्योरपुर क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर खैराही गांव में सड़क पार करते समय बृहस्पतिवार की शाम अनिल कुमार (38) निवासी खैराही की कुचलकर मौत हो गई। अनिल किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इस दौरान रेणुकूट की ओर से म्योरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है।