फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: सड़क हादसे में बाइक सवार युवा व्यवसायी की मौत, ट्रक के पहिए के नीचे आया सिर

Wed, 09 Nov 2022 12:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

रेणुकूट के मुर्धवा इलाके में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवा व्यवसायी उमेश कुमार कनौजिया (30) की मौत हो गई। उमेश का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था।
 
विज्ञापन
उमेश कुमार कनौजिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रेणुकूट क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवा व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसा बीती रात मुर्धवा इलाके में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


हादसे के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मचा है। चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि मुर्धवा निवासी उमेश कुमार कनौजिया (30) पान मसाला व अन्य सामानों की कारोबार करता था। मंगलवार देर रात वह मुर्धवा की ओर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनपरा की ओर से कोयला लेकर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया।

सड़क पर गिरे उमेश का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से कुछ आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उमेश कुमार कनौजिया के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, लोगों में चर्चा रही कि उमेश अगर हेलमेट लगाया होता तो जान बच जाती।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें