फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नई बाइक से घर लौट रहे जीजा और साले की मौत, सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पल्सर घुसने से हुआ हादसा

Sun, 10 Mar 2024 03:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज-शाहगंज मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के पास खड़ी बोलेरो में बाइक की भिड़ंत से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का आपस में जीजा और साले का रिश्ता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज-शाहगंज मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के पास सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक से राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में घुस गई। शनिवार को ही नई बाइक खरीदी गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजरी गांव निवासी राजेश चौहान (25) पुत्र स्व. रामप्रवेश आर्केस्ट्रा में काम करता था। शनिवार को राजेश ने नई पल्सर बाइक खरीदी थी। वहां से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के लिए घोरावल गया था। देर रात वह अपने साले सुंदरी गांव निवासी छबिंदर (30) पुत्र विद्यामणि के साथ राबर्ट्सगंज की ओर आ रहा था। गौरीशंकर के पास खड़ी बोलेरो में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई।

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। राजेश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि छबिंदर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक राजेश ने शनिवार को ही नई पल्सर बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से वह अपने साले छबिंदर को लेकर देर रात घर आ रहा था। राजेश की पत्नी सावित्री गर्भवती है। घटना के बाद से उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं छबिंदर राजमिस्त्री का काम करता था। पत्नी पूनम भी गहरे सदमे में है। 

राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें