Road accident in Sonbhadra : हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर चोपन थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि दंपती अपने बच्चों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहा था। घाटी से उतरते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया।
Road accident in UP: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र मारकुंडी घाटी के नीचे रविवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत दो बच्चे कार से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के नीचे जैसे ही कार पहुंची। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
घटना में कार सवार राधेश्याम तिवारी (52) पुत्र ललिता प्रसाद, उनका पुत्र लक्ष्य (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी पूनम और एक बच्चे को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद पूनम और एक बच्चे को अस्पताल से घर के लिए भेज दिया गया। वहीं राधेश्याम और लक्ष्य तिवारी की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।