फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार माह का 83 करोड़ भुगतान लटका जल जीवन मिशन की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जन जीवन मिशन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके पीछे की एक वजह यह भी है कि जिले में काम करने वाली फर्म का चार माह में 83 करोड़ का भुगतान भी लटका है। अभी तक जिले में 65 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021-22 से काम चल रहा है। जल निगम ग्रामीण के नोडल विभाग के तहत कार्यों की मानीटरिंग कर रहा है। जिसके तहत जिले के 3137 राजस्व गांवों को चिन्हित किया गया, इसमें 1225 परियोजनाएं बनाई जानी है। इसको चार हजार 188 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है।
इसके तहत एफ्कांस फर्म को जिले में 870 इकाइयों पर काम करना है, इसमें से 464 इकाइयां पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा वेलस्पन फर्म की 355 इकाई में से 130 स्कीम का काम हो गया। अभी तक जिले में मात्र 594 गांव में जलापूर्ति प्रारंभ है।
विज्ञापन

विभाग की माने तो पिछले कुछ माह से भुगतान न होने के कारण संबंधित फर्म धीमी गति से काम कर रही है। भुगतान शासन स्तर से होने के कारण जल निगम ग्रामीण की तरफ से भी कुछ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें