फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर अरेस्ट, लखनऊ से लाकर सोनभद्र में बेचने की थी तैयारी; SOG ने की कार्रवाई

Mon, 26 May 2025 02:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 50 लाख की हेरोइन खपाने की तैयारी थी। तस्करों ने बताया कि छोटे-छोटे पैकेट बनाकर इसे बेचते थे। लखनऊ से हेरोइन की बड़ी खेप यहां लाए थे। बेचने से पहले दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
सोनभद्र पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: सोनभद्र में एसओजी और घोरावल पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि एसओजी व घोरावल पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात करीब 9:05 बजे करीबरांव मोड़ से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव (28) निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज और आफताब (22) निवासी बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे लखनऊ के अकबरी गेट के पास रहने वाले मोहम्मद फैजान उर्फ अंकल से हेरोइन लेकर आए थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को बताया सच

आफताब ने बताया कि उसका संपर्क मोहम्मद फैजान से उसके भाई मोहम्मद उमर उर्फ बबलू खान के माध्यम से हुआ था, जो फिलहाल जेल में बंद है। दोनों ने बताया कि हेरोइन को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर रॉबर्ट्सगंज व रामगढ़ क्षेत्र में बेचते हैं और मुनाफा आपस में बांट लेते हैं। 

गिरफ्तार पुष्पराज यादव के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद फैजान (निवासी बाराबंकी) और मोहम्मद उमर (निवासी रॉबर्ट्सगंज) को वांछित घोषित किया है।

पुलिस ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश में टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह (एसओजी), चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह, प्रेम चौरसिया, सत्यम पांडेय, अजीत कुमार, अजीत यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें