टक्कर इतनी तेज थी कि रामकुमार और हिमांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और रातभर वहीं पड़ा रहा। सुबह पहुंचे राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को म्योरपुर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया, जबकि हादसे में मृत दोनों युवकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
परिजनों के मुताबिक रामकुमार और हिमांशु आपस में रिश्ते में मामा भांजा लगते थे। घायल सुनील की सगी बुआ का लड़का हिमांशु बताया जा रहा है, जबकि रामकुमार सुनील के पिता का चचेरा भाई है। ऐसे में रात में हिमांशु को छोड़ने उसके घर मनबसा जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजन मातम में डूब गए।