माैत की सूचना पाकर माैके पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सोमवार को जब लोग दीपावली मनाने में व्यस्त थे, तभी हादसों से दो परिवारों में मातम छा गया। अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विंढमगंज थाना क्षेत्र में उस समय मातम छा गया जब एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात हुआ, जब आसपास के लोग त्योहार मनाने में व्यस्त थे।
विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में पोल संख्या 56/21 और 57/21 के बीच एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान सिकंदर वियार (25 वर्ष) निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर सभी लोग घर में पूजा-पाठ और दीप जलाने में लगे थे, तभी देर रात करीब दो बजे सिकंदर किसी कारणवश घर से बाहर निकल गया।