राबर्ट्सगंज तहसील प्रांगण में पांच हजार लीटर क्षमता का शीघ्र ही आरओ संयंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय और तहसीलदार योगेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। जिले के दुरुह क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सोनभद्र पुनर्निर्माण समिति ने पांच हजार लीटर क्षमता का आरओ संयंत्र लगवाने का संकल्प लिया है। इसकी लागत चार लाख 35 हजार रुपये आएगी।
इस बाबत सोनभद्र पुनर्निर्माण समिति के अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि एक माह के भीतर आरओ संयत्र चालू हो जाएगा। इस मौके पर दिनेश धर दुबे, प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र ओझा, संतोष दुबे, महेंद्र मालवीय, अतुल पटेल आदि मौजूद रहे।