फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद डैम के 11 फाटक खोले गए

Thu, 29 Sep 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने के बाद ओबरा बांध के फाटक खोल दिए गए।
विज्ञापन
जिला सहित मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमा पर पिछले कई दिनों से हो रही तेज बरसात के चलते पिपरी स्थित रिहंद जलाशय का जलस्तर गुरुवार की सुबह 872 फीट तक पहुंच गया। इसे देखते हुए रिहंद डैम के 11 फाटक खोल दिए गए। इससे करीब एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। तटवर्ती इलाकों अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



उधर, ओबरा बांध के अवर अभियंता मुन्ना विश्वकर्मा के निर्देशन में सात फाटक को खोल 91 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा। कुल मिलाकर ओबरा बांध से 1.02 लाख क्यूसेक पानी निकाल कर बांध का जलस्तर 193 मीटर  किया गया। उन्होंने बताया कि पानी के तेज बहाव को देखते हुए रेणु न दी के तटवर्ती क्षेत्र कड़िया, गुड़ुर, चकाड़ी, मालवीय नगर, खैरटिया, सिंदुरिया, बर्दिया, मितापुर, चोपन गांव आदि स्थानों के लोगों को एलर्ट रहने की सूचना प्रशासन के द्वारा दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें