फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 24 साल बाद जुलाई में खुले रिहंद डैम के फाटक, ओबरा डैम का भी फाटक खोला गया; बारिश से बढ़ा जलस्तर

Mon, 28 Jul 2025 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Flood in UP: यूपी के सोनभद्र जिले में रिहंद और ओबरा डैम का फाटक खोल दिया गया। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। कुछ घंटे बाद डैम का पानी सामान्य हो गया।
विज्ञापन
रिहंद डैम का खोला गया फाटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झमाझम बारिश से रिहंद डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार की रात रिहंद डैम से पानी की अधिक आवक के कारण ओबरा डैम का जलस्तर बढ़ गया, जिससे रात में ओबरा डैम का एक फाटक पांच फीट तक खोलना पड़ा। हालांकि, सुबह होते-होते स्थिति नियंत्रित होने पर फाटक बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


ओबरा जल विद्युत गृह (हाइडिल) की तीनों इकाइयों से पूर्ण क्षमता के साथ बिजली उत्पादन किया जा रहा है। इधर, पिपरी स्थित रिहंद डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इस वर्ष जुलाई माह में ही फाटक खोलने की नौबत आ गई। 24 वर्षों में यह पहला मौका है जब जुलाई में रिहंद डैम का फाटक खोलना पड़ा है। इससे पहले वर्ष 2001 में 25 जुलाई को ऐसा हुआ था।

जल विद्युत उत्पादन निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि रविवार दोपहर 11:15 बजे रिहंद बांध के सात नंबर गेट को पांच फीट तक खोलकर करीब 4050 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं, चार टरबाइनों से 12,240 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थिर हुआ जलस्तर

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह बांध का जलस्तर 866.7 फीट दर्ज किया गया था, जो रात होते-होते 867.8 फीट पर स्थिर हो गया। सोमवार सुबह 10 बजे तक यही जलस्तर बना रहा, लेकिन 11 बजे के करीब जलस्तर बढ़कर 868 फीट पार कर गया, जिसके बाद एहतियातन एक फाटक खोलना पड़ा। 

अधिशासी अभियंता ने बताया कि चारों टरबाइन पूरी क्षमता से संचालित हैं और उनसे विद्युत उत्पादन के साथ जलनिकासी भी की जा रही है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें