उन्होंने बताया कि रविवार सुबह बांध का जलस्तर 866.7 फीट दर्ज किया गया था, जो रात होते-होते 867.8 फीट पर स्थिर हो गया। सोमवार सुबह 10 बजे तक यही जलस्तर बना रहा, लेकिन 11 बजे के करीब जलस्तर बढ़कर 868 फीट पार कर गया, जिसके बाद एहतियातन एक फाटक खोलना पड़ा।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि चारों टरबाइन पूरी क्षमता से संचालित हैं और उनसे विद्युत उत्पादन के साथ जलनिकासी भी की जा रही है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।