फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों की सभा में सोनांचल विशेष पैकेज की उठी मांग

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विधास सभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव पोखरिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल के आदिवासियों की व्यथा को सुनने और उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य किसी भी सरकार ने नहीं किया। मुख्यमंत्री सोनांचल को विशेष पैकेज देकर उद्योग धंधे लगवाएं ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। ये बातें सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने रविवार को नगवा ब्लाक के नक्सल प्रभावित पोखरिया गांव में आयोजित सभा में कहीं।
विज्ञापन

सभा में समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके तीन पूर्व नक्सली कमांडरों बिसुन देव प्रजापति, सुरेश चेरो और राम मूरत चेरो ने भी शिरकत की। सभा में रोशन लाल यादव ने कहा कि आजादी मिले अरसा गुजर गया, लेकिन सोनांचल के आदिवासियों की समस्याओं को किसी भी सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है। आदिवासियों को उनका वास्तविक हक, अधिकार आज तक नहीं मिल पाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सोनांचल के आदिवासियों और मूलनिवासियों के चौमुखी विकास के लिए सोनांचल विशेष पैकेज की मांग की। कहा कि सोनांचल का बेरोजगार यहाँ के कल कारखानों और निजी कंपनियों में रोजगार और नौकरी नहीं मिलने से दर दर की ठोकर खाने को विवश हैं। मांग की कि सोनांचल के पूर्व नक्सलियों जो राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाय और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। सभा में संदीप जायसवाल, प्रह्लाद खरवार, पुतन सिंह खरवार, सूरजबलि चेरो, राजकुमार चेरो, शिवनाथ चेरो, बुध्धु बैगा, कुबेर, बलवंत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें